बॉलीवुड में ‘खलनायक’ के किरदार से मशहूर है शक्ति कपूर, जानिए इनका असली नाम

0
251

मुंबई: सिनेमा जगत में मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर जिनका जन्म आज के दिन यानी की 3 सितम्बर 1958 में हुआ था। इनके फिल्मों के वजह से ये अपने फैंस के बीच काफी मशहूर है। वैसे तो लोग इन्हें शक्ति कपूर के नाम से जानते है लेकिन इनका असली नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर है। यह एक ऐसे अद्भुत कलाकार जिन्होंने अपने दम पर सिनेमा जगत में ये कामयाबी हासिल की है।

एक्टर शक्ति कपूर अभी तक 700 से अधिक फिल्मों में नज़र आ चुके है और अब भी फिल्मों में उतने ही सक्रीय हैं। आज एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कि इस शानदार एक्टर का नेटवर्थ क्या है और उन्होंने अब तक अपने दम पर सफलता की सीढियां चढ़ते हुए क्या कामयाबी हासिल की है।
शक्ति कपूर ने करियर की शुरुआत में ही नायाब फिल्मों में काम किया था। ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्म में एक्टर ने निगेटिव रोल प्ले करके हर किसी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि ये नायाब एक्टर करोड़ों की संपत्ति पर राज करता है।

जानकारी के मुताबिक एक्टर की नेटवर्थ 36.5 करोड़ है। यह संपत्ति एक्टर ने अपने दम पर एकत्रित की है। शक्ति के कमाई का साधन एक्टिंग है। वह कुछ रियलिटी शोज आदि में बतौर मेहमान बनकर कमाई करते हैं। शक्ति कपूर अपने बच्चों और पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। मुंबई में एक्टर का खुद का घर है। इसके अलावा एक्टर का पास कई शानदार गाड़ियां भी हैं। हालांकि एक्टर की गाड़ियों की पूरी तरह से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें, 1977 में रिलीज हुई फिल्म खेल खिलाड़ी से शक्ति कपूर ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद शक्ति ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ में नजर आए थे। इन दोनों फिल्मों ने एक्टर के करियर को खास पहचान दिलाई. फैंस को शक्ति का विलेन वाला किरदार दोनों ही फिल्मों में काफी पसंद आया था। वैसे बता दें कि नायाब एक्टर सुनील दत्त ने शक्ति कपूर को फिल्म ‘रॉकी’ के लिए बतौर विलेन लिया था। सुनील को उनका नाम सिकंदरलाल कपूर बतौर विलेन खूब जमा नहीं था, इसके बाद सुनील दत्त ने ही उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था। शक्ति ने ‘राजा बाबू’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘तोहफा’, ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में इन्होने अलग-अलग किरदारों में दिखाई दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here