मड़ियांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत पत्नी घायल।- कैनविज टाइम्स

0
289

लखनऊ। (वहाब उद्दीन सिद्दीक़ी) राजधानी में लगातार रफ्तार का कहर जारी है आये रोज़ नई नई घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी के चलते थाना मड़ियांव क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने घर जा रहे स्कूटी सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा तथा साथ बैठी पत्नी घायल हो गयी। बताते चलें थाना मड़ियांव छेत्र के चंद्रा ढाल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी से अपने घर जा रहे दंपति को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में युवक की पत्नी भी घायल हो गयी। मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले दीपक पटेल लखनऊ के शेरवानी नगर में किराए के मकान में अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहते हैं। दीपक पटेल आज अपनी पत्नी वर्षा के साथ अलीगंज में स्थित देवकी हॉस्पिटल में भर्ती अपने मकान मालिक की बेटी को देखने गए थे।

जिस वक्त दीपक पटेल देवकी हॉस्पिटल से अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से वापस अपने घर जा रहे थे तभी अचानक रास्ते में चंद्रा ढाल के पास एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको ज़ोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों पति पत्नी स्कूटी से गिर कर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल दीपक पटेल को लेकर तुरंत ही केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने दीपक पाटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में दीपक पाटिल की पत्नी वर्षा भी घायल हो गयी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here