कासगंज : कासगंज जनपद मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।थाना सिढ़पुरा गंजडुंडवारा मार्ग ग्राम बाजिदपुर के निकट की है।जहां दुल्हन की विदा कराकर लौट रही दूल्हे की इनोवा कार जामुन के पेड़ से टकरा गई।जिसमें दूल्हा व दूल्हे के पिता, बहनोई व कार चालक की मौत हो गई।वहीं दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।थाना सिढ़पुरा के ग्राम भुजपुरा निवासी विजेंद्र की बारात थाना सहावर के गांव बरी गई थी।
शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदा कराकर इनोवा कार से वापस लौट रहे थे।इधर तेज बारिश हो रही थी। सिढ़पुरा गंजडुंडवारा मार्ग ग्राम बाजिदपुर के निकट पहुंचते ही एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें कार अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में आठ लोग गंभीर घायल हो गये।
जिन्हें उपचार के लिए सिढ़पुरा सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित किया।वही पांचों घायलो को रेफर कर दिया गया।उपचार के दौरान कासगंज में दूल्हे की भी मौत हो गई।