रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग हुई शुरू

0
433

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर है। फिल्म में इनके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देने वाले है।

फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू होने पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि स्टार कास्ट के साथ पूरी टीम कैसे फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारियों में लगी हुई है। एक्ट्रेस इस वीडियो के कैप्शन में लिखती है- एक कैप्शन में बहुत सारे फील्स फिट हैं।

वहीं, फिल्ममेकर करण जौहर कहते हैं- रॉकी और रानी तैयार हैं। चलिए करते हैं उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत। लाइट्स, कैमरा, एक्शन। करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अपने पसंदीदा लोगों के साथ पर्दे के पीछे आकर रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पेश कर रहा हूं। लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने फिल्म की कहानी लिखी है।”
बता दें, करण जौहर ने फिल्म का अनाउंसमेंट एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन पर 6 जुलाई को किया था। उन्होंने कहा था कि वो आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने ‘पसंदीदा लोगों’ आलिया और रणवीर को निर्देशित करेंगे।

इस वीडियो में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म की सभी स्टार कास्ट और टीम मेंबर्स एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेट को तैयार किया जा रहा है और सभी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here