पीएम मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण अभियान तेज, दोपहर 1 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

0
196

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। बता दे कि, भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि देश में चौथी बार एक करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ के पार चला गया है। इससे पहले 27 अगस्त 1.03 करोड़ डोज, 31 अगस्त को 1.33 करोड़ वैक्सीन, 6 सितंबर को 1.13 करोड़ डोज लगाया गया था।

दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया।  इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है।

17 सितंबर 1950 को मोदी का हुआ था जन्म

17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ। पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ। 60 के दशक के आखिरी वर्षों में वो RSS की स्थायी सदस्यता ली। संघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर पीएम मोदी ने काम किया। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। फिर भाजपा में नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग लेवल पर काम किया। साल 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद साल 2014 में वो देश के प्रधानमंत्री बने और अभी तक वह देश के प्रधानमंत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here