अलकनंदा अपार्टमेंट की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। अलकनंदा अपार्टमेंट की महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज का उत्सव आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें इस आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी ली। कार्यक्रम का आयोजन मोनिका कुमारी, रश्मि अग्रवाल व कल्पना सिंह ने किया। कार्यक्रम के सहायक संयोजक ममता पांडे, शालिनी चौबे, नंदिता, नीतू उपाध्याय, आशा सिंह, नविता द्विवेदी व क्षमा दीक्षित रही। कार्यक्रम में तंबोला, नृत्य व गायन का आयोजन किया गया। हाउसी गेम पायल, चूड़ी गेम के साथ महिलाओं ने डीजे पर नृत्य किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं मौजूद सभी महिलाओं को आयोजको की तरफ से रिटर्न गिफ्ट दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here