आत्म निर्भर होने की मिशाल पेश करने वाली महिलाओ को नव अंशिका फाउण्डेशन ने सम्मान से नवाजा

कैनविज टाइम्स/ धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ के सम्मान में नव अंशिका फाउण्डेशन के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला माह का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला माह में प्रत्येक सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर समाज की ऐसी महिलाओ व बेटियो को सम्मानित किया गया जिन्होने अपने क्षेत्र में अपने हुनर से अपनी पहचान बनाई हो। जिसमें नव अंशिका फाउण्डेशन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला माह के प्रथम सोमवार को घरो में काम करने वाली पाँच महिलाओ को, दूसरे सोमवार को छः मेधावी माताओ को, तीसरे सोमवार को छ: होनहार बेटियो को एवं चौथे सोमवार को नौ महिलाओ को सम्मानित करने के साथ ही आगामी सोमवार को होली का पर्व पड़ने के कारण महिला माह का समापन कार्यक्रम निराला नगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला माह के समापन पर मुख्य अतिथि मेयर संयुक्ता भाटिया व जलनिगम के चेयरमैन जी0 पटनायक रहे। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि फाउण्डेशन के द्वारा ऐसी महिलाओ व बेटियो को चिन्हित कर सम्मानित किया गया जिन्होने वास्तविक अपनी उपलब्धियो से मुकाम को हासिल किया है। चौथे सोमवार को नौ महिलाओ को सम्मानित किया गया। जिसमें समता कुमारी जो कि 16 जनवरी 2010 से चारबाग रेलवे स्टेशन में बतौर लोको पायलेट गुड्स पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ डिविजन से अपना कार्य दक्षता पूर्वक संभाल रही हैं। आलमबाग निवासी समता ने बताया कि वह लखनऊ ही नहीं उत्तर प्रदेश की पहली लोको पायलेट हैं और देश की पाँचवी महिला होने का गौरव भी उन्हें हासिल है। संध्या गुप्ता लखनऊ के एनइआर में बतौर लोको पायलेट शंटर अपनी सेवाएं दे रही हैं। ग्लाइडर पाइलेट प्रीति एम.शाह लखनऊ की पहली और उत्तर प्रदेश की तीसरी पैरा सैलिस्ट है। उन्होंने साल 1995 में लखनऊ यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस क्रम में उन्होंने 1996 में हवाई जहाज से पैराशूट से छलांग भी लगायी थी। नेहा काजी क्लासिकल हवाइन गिटार स्वरित करती हैं। वह विदेशी साज गिटार के माध्यम से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रचार-प्रसार कर ही है। इंदु शर्मा फैसलेंन्दु महिला गृह उद्योग का संचालन कर ही है। होम बेक शेफ दीप्ति जेटली अपना खुद का कैफे संचालित कर रही है। मालती मिश्रा आत्मनिर्भर होकर ई रिक्शा का संचालन करती है। बागीशा पाण्डेय बुटिक संचालित करती है एवं स्वाति श्रीवास्तव नाल वादिका है। वर्तमान में वह भातखंडे संगीत संस्थान के माध्यम से अपने जैसे अन्य कलाकार तैयार कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन एंकर राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया ने कहा कि शहर में ऐसी महिलाएं है जिनको हम सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस करते है। महिलाओ को जब भी मौका मिला है तो उन्होने अपने प्रयासो से यह साबित किया है कि वह जो चाह ले वह करके दिखा देती है। महिलाओ और बेटियो को जब भी मौका मिला है तो उन्होने हर क्षेत्र में अपने नाम का परचम लहराया है। इस मौके पर समाज सेवी शाहिस्ता अम्बर, नीरा लोहानी, आशीष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सेवानिवृत्त डिप्टी एस0 पी0 प्रगायराज ज़ितेन्द्र गिरि, डॉ0 मिथिलेश चतुर्वेदी, मंजू बिष्ट, सुनील बिष्ट, विजय रस्तोगी, निगहत खान, मनोज त्यागी, दबीर सिद्दीकी मौजूद रहे।

इन्हे मिला सम्मान:- समता कुमारी, साधना गुप्ता, प्रीति एम शाह, नेहा काजी, इंदु शर्मा, दीप्ति जेटली, स्वाति श्रीवास्तव, वागीशा पाण्डेय, मालती मिश्रा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here