■ प्रमिला रस्तोगी अध्यक्ष, अनसुया दीक्षित उपाध्यक्ष व सचिव बनी रश्मि गौड़
लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ वेस्ट ने रविवार को अलीगंज स्थित कैफे में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। सत्र की शुरूआत मयूरी और पूजा की गणेश वंदना पर प्रस्तुति से हुई। सत्र वर्ष 2023-2024 के लिये प्रमिला रस्तोगी अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई, जिसमें उन्होने विगत वर्ष की अध्यक्ष सुजाता तिवारी से पद भार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब के शताब्दी वर्ष में लखनऊ वेस्ट क्लब का अध्यक्ष चुना जाना उनके लिये गर्व की बात है। सौभाग्यवश उनके साथ एक ऊर्जावान व सशक्त टीम चयनित हुई है। टीम में अध्यक्ष के अतिरिक्त उपाध्यक्ष अनसुया दीक्षित, सचिव रश्मि गौड़, कोषाध्यक्ष मीनू शास्त्री, आई एस ओ मयूरी भार्गव, एडिटर विजयलक्ष्मी शर्मा के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पैट रीता भार्गव, उत्तरा भार्गव, रमा सिंह, मीना भार्गव, शोभा बजाज, चित्रा शर्मा, अल्पना मिश्रा, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, निर्मला वर्मा व मीनू भोलवालिया का चयन किया गया। वहीं मुख्य अथिति वर्षा विनय कुमार ए सी मेम्बर ने क्लब की टीम व सदस्यों को बधाई देते हुए आवाहन किया कि वे अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब के सिद्धांतों का पालन करते हुए क्लब उद्देश्यों को अपनी समस्त ऊर्जा व शक्ति से पूरा करने का प्रयास करें।