सावन उत्सव में जमकर थिरकी महिलाएं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। हाथों में मेहंदी व कलाइयों में हरी चूड़ियां पहने महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर मस्ती की। नृत्य और गीतों के साथ हंसी और ठिठौली का दौर भी चला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सरोजनी नायडू छात्रावास की छात्राओं की ओर से अलीगंज के फूड मोहल्ला रेस्टोरेंट में आयोजित सावन उत्सव पर महिलाएं जमकर थिरकी। कार्यक्रम के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अमृता, नीलम, मनीषा, नूपुर, सुनीति, रेनुका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से करीब 40 पुरानी छात्राएं शामिल हुई। कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ रैम्प वॉक समेत विभिन्न गेम्स भी खेले गए। जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। रश्मि सिन्हा ने कजरी गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही अनामिका श्रीवास्तव ने माहौल को ध्यान में रखते हुए सावन का गीत सुनाकर सभी की जोरदार तालियां बटोरी। गेम्स में दुर्गेश, नन्दिनी, जाग्रति, साक्षी, वंदना ने सिक्का जमाया। सावन के रंग में रंगे हुए सभी महिलाओं को मेहंदी लगाई गई व हरी चूड़िया पहनाई गयी। आयोजक व सेतू फूड्स प्रोवाइडर रेनुका सिंह ने बताया कि हम लोग हर साल मिलकर सावन उत्सव बहुत ही ज़ोर शोर से मनाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here