एपिक इवेंट संस्था ने किया प्री होली सेलिब्रेशन रंग दे गुलाल मोहे सीजन-4 का आयोजन, खेला फूलो की होली

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। एपिक इवेंट संस्था के द्वारा रविवार को टेढ़ीपुलिया स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्री होली सेलिब्रेशन रंग दे गुलाल मोहे सीजन -4 का आयोजन किया गया। संस्था की तरफ से हेमा खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरोज प्रसाद एवं कुमुद श्रीवास्तव सदस्य राज्य महिला आयोग व स्मिता सिंह चेयरमैन वाई डी एस इंडस्ट्री रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से किया गया। गणेश वंदना पर 06 वर्ष की बच्ची अन्वेश ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ग्रुप डांस समेत तमाम खेलो के माध्यम से प्री होली सेलिब्रेशन मनाया गया। हर्षिता वर्मा, वंदना जायसवाल और वर्निता सिंह ने ग्रुप डांस किया। वहीं रंग दे गुलाल मोहे सीजन-4 पर महिलाओ ने गुलाल उड़ाकर व एक दूसरे को गुलाल  लगाकर होली के पर्व की बधाई दी। इस मौके पर सबने फूलों की होली जमकर खेली। संस्था की तरफ से हेमा खत्री ने बताया कि फूलो की होली खेलकर सबने वातावरण और प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया। कैमिकल रंगो से बचाव का संदेश देने के लिए इस बार फूलो की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घरेलू और कामकाजी महिलाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया और होलियाँ में उड़े रे गुलाल जैसो गानो पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर तमाम महिलाओं ने फागुन के गीत गाकर और किसी ने कविता पाठ करके मौजूद लोगो का मन मोह लिया। हेमा खत्री ने बताया कि संस्था की तरफ से मेडल और सार्टिफिकेट प्रदान कर सभी को होली का उपहार भेंट किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here