खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ 02 सितम्बर को होगी रिलीज

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े दिग्गजों की मच अवेटेड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ भोजपुरी सिने पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। यानी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, भोजपुरी स्क्रीन की जान आम्रपाली दुबे और विजनरी निर्देशक रजनीश मिश्रा की यह फिल्म 02 सितंबर से देश भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्ज्वल हैं, जो आज के समय में सबसे अच्छे वितरक माने जाते हैं। इसके लिए तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। बात करें फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ की तो पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित कहानी वाली फिल्म है, जिसे पर्दे पर रजनीश मिश्रा ने अपने अंदाज में उतारा है। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रजनीश की फिल्मों को हर वर्ग के दर्शक पसंद करते हैं और पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखते हैं। वैसे भी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही सोशल मीडिया में उम्मीद से ज्यादा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गीत संगीत और संवाद को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह दर्शकों के जेहन में उतर जाने वाली है। फिल्म ‘डोली सजा के रखना, एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत व रौशन सिंह, शर्मिला आर सिंह द्वारा निर्मित हैं। इस फिल्म के लिए दर्शकों को मजह कुछ दिनों का है इंतजार करना होगा। फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। देव पांडेय का भी फ़िल्म में योगदान रहा है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव का है। पीआरओ रंजन सिन्हा व अखिलेश सिंह है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसुन्न यादव हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here