ग्रह राज्यमंत्री से मिलकर किसान नेता ने रखी जिले की समस्याएं

0
182
मसौली बाराबंकी। भाजपा कार्यकर्ता व भारतीय किसान कामगार मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक सरवन तिवारी ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने विधानसभा रामनगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
      श्री तिवारी ने लखीमपुर से सांसद व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से कहा कि लोधेश्वर महादेवा रामनगर,पारिजात व कुन्तेश्वर में देश के विभिन्न जगहों से श्रद्धालू दर्शन के लिए आते हैं।जबकि यहां सुविधाएं काफी कम हैं जिससे यहां दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्या होती है।इस पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है।श्री तिवारी ने इसके अलावा विभिन्न जनहित के विषयों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमल प्रकाश,अखिलेश रावत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here