लखनऊ ।प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज नागेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को जिनमे से एक महिला है अपनी गिरफ्त में ले लिया है।अलीगंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में अवैध गांजे का कारोबार होता है जिसमे महिला पुरुष दोनों शामिल है इसी सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस ने नगर निगम जोन एक के आफिस के पीछे से एक महिला और पुरुष को चार किलो गांजे के साथ अपनी गिरफ्त में ले लिया है।अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही कर दी गई है।