जानकीपुरम पुलिस ने धरे चार शातिर अभियुक्त…

0
221
                        कैनविज टाइम्स 
लखनऊ जानकीपुरम ।अपराध वा अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए दिशानिर्देश पर कार्य करते हुए जानकीपुरम पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना जानकीपुरम पुलिस टीम ने चार शातिर अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए सामान के साथ 1310 रुपए भी बरामद किए हैं।अभियुक्तों की गिरफ्तारी मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर की गई है पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों के नाम अरुण कुमार पाल पुत्र राम बहादुर पाल,आनंद सैनी पुत्र संकटा प्रसाद सैनी,हिमाशु तिवारी पुत्र राम किशोर तिवारी और   शोभित कश्यप पुत्र संजय कश्यप है।अभियुक्तों द्वारा आशा स्टोर्स से शटर तोड़ कर इलेक्ट्रानिक समान के साथ लगभग एक लाख 50 हज़ार रुपए चुराने का आरोप है।अभियुक्तों पर स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर विधिक कार्यवाही कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here