जायसवाल समाज 09 मार्च को करेगा 22वां होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय कार्यक्रम

धीरेन्द्र मिश्रा/कैनविज टाइम्स

लखनऊ। जायसवाल समाज के द्वारा शनिवार को उदयगंज स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इस प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि जायसवाल समाज के द्वारा आयोजित 22वां होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 09 मार्च को केसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय कराया जाएगा। बताया कि इसमें होली मिलन में बृज की फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती है। बताया कि कार्यक्रम में होली मिलन एवं वैवाहिक परिचय की स्मारिका 2023 का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा के द्वारा किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान जायसवाल समाज के अध्यक्ष अजय जायसवाल और उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज ओबीसी श्रेणी में आने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश के जायसवाल एवं उनकी उपजातियों के लगभग 02 करोड़ है, फिर भी समाज के लोगो को राजनीति में उचित स्थान एवं अधिकार नही मिलता है जबकि प्रदेश सरकार बनाने में जायसवालों की अहम भूमिका होती है। उत्तर प्रदेश में समाज के अभी सिर्फ 05 विधायक है। उन्होने बताया कि 05 विधायकों में से सिर्फ रविन्द्र जायसवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। बाकी किसी को भी मंत्री मंडल में जगह नही दी गई है। प्रेसवार्ता के माध्यम से उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि रविन्द्र जायसवाल को कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया जाए तथा जो बाकी के चारों विधायक है उनमें से किसी एक विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हो।

 

यह है जायसवाल समाज की मुख्य मांगे👇

● जायसवालों की स्थानिय निकाय चुनाव में भागीदारी निश्चित की जाए
● राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल को कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया जाए
● चारों विधायकों में से किसी एक विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हो
● विश्व प्रसिद्ध इतिहासकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डाॅ काशी प्रसाद जायसवाल को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए
● डाॅ काशी प्रसाद जायसवाल की विशाल प्रतिमा मिर्जापुर एवं बनारस में लगाई जाए
● कम से कम एक विश्वविद्यालय इतिहासकार एवं स्वतंत्रता सेनानी डाॅ काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर रखा जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here