दुबग्गा नवीन मंडी में किसानो व उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर उपलब्ध कराया गया प्याज़ व आटा।

0
98

कैनविज टाइम्स संवाददाता

लखनऊ। काकोरी दुबग्गा में नवीन फल व सब्जी मंडी पर किसानो व उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर प्याज़ व आटा उपलब्ध कराने के लिए कैम्प लगाया गया। साथ ही आठ अन्य जिलों के लिए भी रियायती दरों पर उपलब्ध होने वाली सामग्री को भी रवाना किया गया। यह कैम्प का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया।भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लखनऊ ,उन्नाव ,हरदोई ,गोंडा ,श्रावस्ती ,अयोध्या ,सुल्तानपुर व बहराइच समेत आठ जिलों में किसानो व उपभोक्ताओं को रियायती दरों प्याज़ व आटा उपलब्ध कराने के लिए कैम्प आयोजित किये गए ।जिनके लिए दुबग्गा स्थित नवीन फल व सब्जी मंडी से प्याज़ व आटा वाहनों से रवाना किया गया। इस अवसर मंडी अध्यक्ष मयंक यादव , एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबन्धक अजय कुमार सिंह ,उप प्रबन्धक फारूक किदवई ,आढ़ती अजय सिंह ,मंडी प्रभारी अवगेश दुबे ने हरी झंडी दिखा कर रियायती सामग्री को मंडी के मुख्य गेट से रवाना किया। वही मुख्य गेट पर भी रियायती दरों पर उपलब्ध सामग्री वितरण का कैम्प लगाया गया। जिसमें काफी लोग प्याज़ व आटा लेने के लिए आये। कैम्प में प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज़ व दस किलो आटा उपलब्ध कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here