ठाकुरगंज थाने पर विशेष पुलिस अधिकारियो को किया गया सम्मानित

0
136

ठाकुरगंज थाने पर विशेष पुलिस अधिकारियो को किया गया सम्मानित

अपने कर्तव्य का अच्छे से पालन करने वाले कई पुलिस कर्मियों को भी मिला सम्मान

By – Wahab uddin siddiqui

लखनऊ। गुरुवार को थाना ठाकुरगंज में हुए एक कार्यक्रम में ठाकुरगंज क्षेत्र के सभी विशेष पुलिस अधिकारियो को डीसीपी पश्चिम राहुल राज के द्वारा सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपने कर्तव्य का अच्छे से पालन करने वाले कई पुलिस कर्मियों को भी डीसीपी द्वारा शॉल उड़ा कर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमे एस आई सूरत राठी, सीमा यादव, विनीत कुमार, प्रशांत सिंह, सुजीत कुशवाहा, सिपाही अनिल पाल, शैलेन्द्र सिंह, रवि कुमार, रिंकू यादव, विकास कुमार, मों. ज़ाहिद व विशेष पुलिस अधिकारियो में अनिल कुमार, मों. हसीब. शब्बू खान, डम्मू लोधी राजा अब्बास, नजम, जावेद आश्वाक़, सूरज, योगेंद्र, आदि शामिल हैं।

डीसीपी राहुल राज द्वारा सम्मान पाकर सभी विशेष पुलिस अधिकारीयों ने डीसीपी राहुल राज का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में डीसीपी पश्चिम राहुल राज के साथ साथ एसीपी चौक सुनील कुमार शर्मा व ठाकुरगंज थाना प्रभारी विकास राय व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।आपको बता दें इन विशेष पुलिस अधिकारियो की सांप्रदायिक दंगों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने और खुफिया जानकारी जुटाने व विशेष आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने और यातायात की आवाजाही में पुलिस की मदद करने में अहम भूमिका रहती है। भूकंप जैसी आपातकालीन स्थितियों के दौरान राहत कार्यों को चलाने में भी पुलिस इनकी सहायता लेती है। इन विशेष पुलिस अधिकारीयों का कार्यकाल तीन साल का होता है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर इनकी नियुक्ति रद्द भी कर दी जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here