नहर में गिरी कार, दम्पति गंभीर घायल

0
2787

डलमऊ (रायबरेली)। निमन्त्रण समारोह से वापस घर लौट रहे पति-पत्नी की कार शिवपुरी पुल के नहरिया में गिरने से दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुंचे डलमऊ के सिपाहियों ने आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव के समीप बने पुल पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से उसमे बैठे पूनम पत्नी राहुल उम्र 25 वर्ष व राहुल पुत्र संतलाल उम्र 27 वर्ष निवासी राम नगर ऐहार थाना लालगंज गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से डलमऊ पुलिस ने आनन-फानन सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी (कार्यवाहक) संजय सिंह ने बताया कि दो लोग घायल थे जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here