पम्पिंग स्टेशन के 5 मोटर में 3 फुके पड़े, गुस्साए नागरिको ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, घेराव का दिया अल्टीमेटम

कैनविज टाइम्स/ धीरेन्द्र मिश्रा 

● तत्काल कार्यवाही ना हुई तो नगर निगम जोन तीन के दफ्तर का होगा घेराव   ● 5 मोटरो में से 3 मोटर फुके पड़े ● नगर निगम के खिलाफ हुई नारेबाजी  ● नागरिको का आरोप — सफाई निरीक्षक ना ही फोन उठाते है और ना ही क्षेत्र में बुलाने पर आते है

लखनऊ। फैजुल्लागंज की कृष्ण लोक कॉलोनी में सीवर की ट्रंक लाइन ओवरफ्लो होने से कॉलोनी के अंदर भीषण जलभराव होने के कारण स्थानिय निवासियो के लिए यह संकट का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बार बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी इस समस्या पर ध्यान नही दिया गया। नागरिको की इस समस्या पर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी क्षेत्र में पहुँची। ममता त्रिपाठी ने बताया कि कृष्ण लोक कॉलोनी मिल्लत नगर आरडी वाटिका के निकट की कई गलियों में जलभराव कीचड़ व गंदगी व्याप्त है। कॉलोनी के अंदर गंदगी के बड़े बड़े ढेर लगे हैं। इलाके में कभी भी नगर निगम के द्वारा सफाई नहीं कराई जाती है और सफाई निरीक्षक सत्येंद्र नाथ को फोन करने पर वह फोन अटेंड नहीं करते हैं एवं सफाई निरीक्षक बुलाने के बावजूद कभी भी कॉलोनी का हाल देखने नहीं आते है। जिससे नाराज दर्जनो नागरिक ममता त्रिपाठी के साथ बंधा रोड के सीवर पंपिंग स्टेशन पर पहुँचे तो वहां पता चला कि पाँच मोटर में से तीन मोटर मौके पर फूंके हुए हैं। इस कारण सीवर की ट्रंक लाइन ओवरफ्लो हो रही है। जिस पर गुस्साए नागरिकों ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में सीवर पम्पिंग स्टेशन पर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग किया कि सीवर पंपिंग स्टेशन के सभी मोटर तत्काल दुरुस्त करवाए जाये। गंदगी से बजबजा  रही गलियों में सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए और जिन गलियों में जलभराव बना हुआ है वहां नगर निगम के द्वारा मलवा पटवाया जाए। इस मौके पर ममता ने कहा कि नागरिकों की मांग पर तत्काल कार्यवाही ना हुई तो नगर निगम जोन तीन के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर रामविलास शर्मा, मुरली प्रसाद वर्मा, अखिलेश अवस्थी, कुलदीप, केतकी, सर्वेश कुमार, संगीता नागर, अरविंद, त्रिभुवन लाल, विनोद कुमार, अंकित, अमन यादव, शांति देवी, अभिषेक कश्यप, अनुज, सरोज, निशांत सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here