बदलते समीकरण में समाप्त हुआ विपक्ष : डा दिनेश शर्मा

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

● सपा की बुनियाद हिली, जमीनी कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल ● इहां खेला ना होबे, अपना घर संभालें ममता : अपर्णा यादव   ● प्रदेश सचिव समेत दो सौ लोगों ने छोड़ी सपा                      ● डा. नीरज बोरा की लोकप्रियता से बढ़ रहा भाजपा का कारवां

लखनऊ। उत्तर के विधायक व मौजूदा भाजपा प्रत्याशी डा नीरज बोरा की लोकप्रियता से भाजपा का कारवां निरन्तर बढ़ रहा है। बुधवार को सपा की बुनियाद पर प्रहार करते हुए दो सौ से अधिक जमीनी कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। फैजुल्लागंज के गौरभीट स्थित श्रीराम एकेडमी परिसर में बुधवार को आयोजित समर्थन समारोह व विजय संकल्प सभा में उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रज़ा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित संगठन के महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के प्रदेश, जिला व फ्रण्टल संगठनों के पदाधिकारी, उत्तर क्षेत्र के नौ वार्ड अध्यक्ष समेत बसपा के कई पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने के साथ भाजपा को मनोयोग से जिताने का संकल्प लिया। भाजपा प्रत्याशी डा नीरज बोरा ने चौक के सोंधी टोला, लाजपत नगर, गुरुद्वारा आदि क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया। साथ ही त्रिवेणी नगर, मल्लाही टोला, दौलतगंज, हुसैनाबाद व ठाकुरगंज वार्डों में बैठकें कर प्रचार अभियान को गति प्रदान की गई। वहीं समर्थन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर जाति-धर्म के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में हिन्दू मुसलमान के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता। यही कारण है कि लखनऊ के होली जुलूस का स्वागत अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी करते हैं और लखनऊ में हमें सबकी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाप्त हो गया है और समीकरण बदले हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर लखनऊ नगरी को श्रेष्ठ नगरी बनाने के लिए काम करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उस बयान का उल्लेख किया जिसमें ममता बनर्जी ने कहा था कि यूपी के लोग तिलक लगाकर आते हैं और गुण्डागर्दी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपना घर संभालें क्योंकि इहां खेला ना होबे। मोदी योगी की प्रशंसा करते हुए अपर्णा ने कहा कि भाजपा सरकार अराजकता व गुण्डागर्दी के खिलाफ काम कर रही है। पार्टी अपने वादों पर कायम है तथा संकल्प पत्र में विकासवादी व राष्ट्रवादी सोच को स्पष्ट किया है जिसे पूरा करने के लिए डा नीरज बोरा को लखनऊ उत्तर से जिताना जरुरी है। अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है जहां भेदभाव नहीं बल्कि सेवाभाव से काम होता है। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने केन्द्र राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि भाजपा लखनऊ जनपद की सभी सीटें भारी मतों से जीत रही है। समर्थन समारोह में भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सपा की प्रदेश सचिव शाफिया परवीन, गुड़िया निगम, देशराज यादव, प्रशान्त मिश्र, प्रभात यादव, मयंक, प्रियांशु शुक्ला, सपना तिवारी, सलमान जैदी, गुड्डू गुप्ता, रश्मि सिंह, सरोज शर्मा, किरन पुष्कर, सीमा आनन्द, निखिल मिश्रा, राजा निगम, राकेश निगम, अनूप, शीबा आजमी, बेबी तबस्सुम, नसरीन सिद्दीकी, फाजिया, श्रीदेवी, रेनू शुक्ला, चांदनी, निदा, जन्नतुल, मेराज, मनोज यादव, ब्रजेश मौर्य, बसपा के हनुमान गौतम, एडवोकेट कृष्णकान्त शुक्ला, रवि गौतम, कैलाश गौतम, नसीर हसन गुड्डू, चांद भाई, संतोष गौतम, राज पासी, मो नईम के साथ ही सपा व बसपा त्यागने वाले दो सौ से अधिक लोग शामिल रहे।

सर्राफा एशोसिएशन डा. नीरज बोरा के साथ
भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा को विभिन्न सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है। चौक सर्राफा एशोसिएशन ने बैठक कर डा बोरा को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया जिसमें अध्यक्ष कैलाशनाथ सर्राफ, संरक्षक मुकुटबिहारी अग्रवाल, राधेमोहन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदीश जैन, पंकज अग्रवाल, महामंत्री विनोद माहेश्वरी, राजकुमार वर्मा, अतुल गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे। इसके पूर्व डा. बोरा को इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन, नर्सिंग होम ओनर्स एशोसिएशन, एकलव्य समाज पार्टी, सुदर्शन धानुक समाज समेत अनेक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here