बैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन ने किया मिशन शक्ति के अंतर्गत “सरोजिनी नायडू” एवं “मैं हू नारी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन

कैनविज टाइम्स/ धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन ने अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज में 51 महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें से 12 महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सरोजिनी नायडू सम्मान से सम्मानित किया गया और 30 से ज्यादा महिलाओं को मैं हूं नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका नम्रता पाठक,  महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर अनुराधा तिवारी रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सरोजनी नायडू एवं मैं हूँ नारी महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बैदही वेलफेयर फाउण्डेशन के द्वारा किया गया। जिससे लोगो के अन्दर महिला सम्मान को लेकर जागरूकता भी आएगी।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज का वक़्त अब बदल चुका है। महिलाएं अब पुरूषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। महिलाएं आज हर वो काम कर रही है जिसमे पहले पुरूषों के एकाधिकार हुआ करता था। आज महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही है। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आज के वक़्त की जरूरत है। महिलाएं जितना अपने पैरों पर खड़ी होंगी समाज मे उनकी भागीदारी बढ़ती जाएगी। आज महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। इस अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन की अध्यक्ष डा0 रूबी राज सिन्हा ने कहा कि वैसे तो अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्यादातर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन हमने बैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन के बैनर तले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पाँच दिन बीतने के बाद महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें यह सम्मान कार्यक्रम भी एक गर्ल्स कालेज में रखा गया। जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश जाए और लोगो को यह भी मैसेज मिले कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन नही हर रोज मनाया जा सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तर प्रदेश की यंगेस्ट एंकर एंजेल प्रवीण ने किया।

इस मौके पर सरोजिनी नायडू सम्मान से 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ0 अनीता श्रीवास्तव, आरती पाल, डिंपल दत्ता, गुंजन वर्मा, मानसी प्रीत, मिथिलेश चौहान, रफत फातिमा, सादिया रफीक, सलोनी केसरवानी, सुमन मनराल, सरिता सिंह, विनीता श्रीवास्तव को सरोजिनी नायडू सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर डिम्पल दत्ता, आरती पाल, सरिता सिंह मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here