भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार

धीरेन्द्र मिश्रा/कैनविज टाइम्स

कपिल रस्तोगी अध्यक्ष, महामंत्री जफर व महानगर उपाध्यक्ष बने संतोष तिवारी

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का रविवार को विस्तार हुआ। जिसमें संतोष तिवारी को महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी, जुल्फीकार अहमद को महानगर सचिव एवं प्रभारी, मुन्ना भाई को महानगर सचिव, मनोज बाजपेई को महानगर सचिव, प्रीति नगर भरत नगर डूडोली रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल रस्तोगी व महामंत्री जफर बने। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद के कार्यालय पर हुई। इसमें कपिल रस्तोगी अध्यक्ष, जफर भाई महामंत्री, सुनील वर्मा, सईद अहमद, वसीम अहमद, अतुल श्रीवास्तव व अतीक अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना व राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वर्तमान में सभी व्यापारी भाइयों को एकजुट होना नितांत आवश्यक है। हालांकि उन्होने इस मौके पर वर्तमान समय में बिजली की आवाजाही के विषय में भी अपना आक्रोश व्यक्त किया और यह भी कहा कि जल्द ही विद्युत कटौती के विरोध में बिजली विभाग के एमडी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here