राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों की मांगो पर गम्भीरता से किया जाएगा विचार :- बृजेश पाठक

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ व रेफ्रिजरेटर मेकेनिक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एव स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ब्रजेश पाठक रहे। जिन्होने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के मांगों को गंभीरता से विचार करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी व पुरवा विधायक अनिल सिंह बिशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एन डी द्विवेदी व मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने भी भाग लिया। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महानिदेशक डॉ वेद प्रकाश ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट कार्यों हेतू आभार प्रकट किया एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनन्द प्रताप सिंह ने संविदा कार्मिकों के ट्रांसफर, दुर्घटना बीमा, वेतन का पुनर्निधारण, चाइल्ड केयर लीव, सेवा नियमावली बनाने व कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग रखी तो रेफ्रिजरेटर मेकेनिक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कश्यप ने नियमित पदों पर समायोजन व पद नाम परिवर्तन की मांग रखी। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुदीप शुक्ला ने किया। इस मौके पर किशन वर्मा, अरविंद कुमार, अभय त्रिपाठी, जावेद खान व संघ के समस्त जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here