मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिर्पाटमेन्ट उत्तर प्रदेश ने 09 सूत्रीय मांगो को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, हल्ला बोल

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

लखनऊ। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिर्पाटमेंट उत्तर प्रदेश के द्वारा शुक्रवार को हजरतगंज स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय के बाहर अपनी 09 सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें यह एक दिवसीय धरना प्रान्तीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह की अध्यक्षता में किया गया एवं संचालन गोबर्धन सिंह ने किया। एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने बताया कि प्रान्तीय पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के अध्यक्ष व मंत्री, सदस्यो सहित हजारों कर्मचारी 09 सूत्रीय मांगो को लेकर आन्दोलनरत है। जिसमें इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में यूपी के सभी जिलों से एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में अपने सदस्यो के साथ पहुँचे। इस मौके पर विभागीय लोगो के खिलाफ जमकर नारें बाजी भी की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए कहा कि सिचाई विभाग में शोर है तारा चंद चोर है, हम सबको मलाल है एचओडी दलाल है, हम सबको कष्ट है एनसीडीपी भ्रष्ट है। वही इस मौके पर एनसीडीपी, एचओडी व ताराचंद के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गये। हालांकि इस मौके पर भारी पुलिस भी मौजूद रही। मांगो के क्रम में जगदीश पाल एवं राजबली यादव प्रान्तीय संरक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार कर्मचारी समस्याओं पर विभाग द्वारा संगठन की मांगो पर कार्यवाही न किये जाने पर चिन्ता व्यक्त की गयी और बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में विभाग के संबंधित अधिकारी कोई दिलचस्पी नही दिखा रहे है तथा सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ा रहे है। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की जायज मांगो को ना माने जाने पर 11 एवं 12 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यदि उसके बाद भी मांगो पर कार्यवाही नही हुई तो संघ को आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिर्पाटमेंट की यह है मांगे

● राम लाल यादव व अन्य द्वारा मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के पैड का आज भी प्रयोग किया जा रहा है जबकि उसकी जालसाजी प्रमाणित हो चुकी है।
● वरिष्ठ सहायक लखनऊ खंड शारदा नहर जो कि 30 मई 2001 से 18 जनवरी 2002 तक जेल में अपराधिक मुकदमें में निरुद्ध रहा तथा इस अवधि का अवकाश चिकित्सा अवकाश व उपार्जित अवकाश में स्वीकृत कराया जो कि गम्भीर संज्ञेय अपराध है प्रमाणित हो चुकी है। अभी तक बर्खास्त नही किया गया है।
● वाराणसी जनपद में महेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता सिचाई निर्माण खंड ने हमारे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कूटरचित अभियोग पंजीकृत कराया, बिना किसी जांच के कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया।
● प्रोन्नति प्राप्त लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को वित्तय लाभ औपचारिक आदेश की तिथि से प्रदान की जाये तथा प्रोन्नति प्राप्त कर्मचारियों की पदास्थापना की जाये।
● खण्डीय लिपिक की वरिष्ठता सूची जारी की जाए।
● प्रशासनिक आधार पर किये गये स्थानान्तरण में घोर अनियमितता की गई है, उसकी जांच कराई जाए।
● स्थानान्तरण नीति के तहत चिकित्सीय आधार पति पत्नी राजकीय सेवा के प्राप्त स्थान्तरण प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए स्थानान्तरण किया जाए।
● मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश को निरस्त किया जाए।
● तारा चन्द्र मुख्य अभियन्ता को हटाकर उनके विरूद्ध जांच कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here