32 लाख के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार।- कैनविज टाइम्स

0
14505

कैनविज टाइम्स:

लखनऊ  (वहाब उद्दीन सिद्दीक़ी) अलीगंज थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास से 3 शातिर किस्म के अपराधियों को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कि नक़ली नोट बना कर चलाते थे इनके पास से पुलिस ने ₹ 32 लाख की जाली करेंसी बरामद की है यह सारे नोट दो दो हजार की नोटों की शक्ल में है। नोटों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इनका गिरोह बहुत बड़ा बताया जा रहा है पुलिस का कहना है की इनके बैंकों के खातों की जांच की जा रही है उसके बाद उनके संपर्क में रहे और लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। बताते चलें की प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मित्तई खेड़ा फतेहपुर निवासी मनीष कुमार जो कि इस गैंग का सरगना है तथा सहायक विकास अधिकारी है के साथ उसके दो अन्य साथी जहानाबाद जनपद फतेहपुर निवासी यमन पाटिल उर्फ राहुल व शांति नगर थाना सरोजनी नगर लखनऊ निवासी अमित कुमार अरुण को अलीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केंद्रीय विद्यालय के पास से रु 32 लाख के नकली नोटों व बिना नंबर की एक सफेद कलर की टाटा जेस्ट कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें दो दो हजार के 1600 नोट हैं।

 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी की मदद से प्लानिंग करके NGO चलाने वालों के पास जाते थे और नोटों से भरे बैग उनको दिखाते थे जिसके बाद हम जितना पैसा उनको बताते थे उसकी आधी रकम वह आरटीजीएस के माध्यम से हमारे अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे जिसके बाद हम उनको कुछ रकम देते थे और कुछ रकम बाद में देने का वादा करके चले जाते थे बाद में अपने अकाउंट से NGO द्वारा भेजे गए पैसे को निकालने के बाद हम लोग नकली नोट उनके पास भिजवा देते थे। काला धन सफेद करने की बात कहकर NGO चलाने वालों को हम लोग अपने जाल में फंसाते थे हम लोगों ने कई बार प्रयास किया किंतु सफल नहीं होते थे। हम लोग स्वयं प्रिंटर से ये नकली नोट स्कैन कर के बनाते थे उसके बाद लखनऊ व आसपास के और जनपदों में इनको ले जाकर खपाते थे। आज भी अभियुक्तगण कूट रचित भारतीय मुद्रा के साथ राजधानी लखनऊ में आए थे जिनको पुलिस द्वारा कूट रचित भारतीय मुद्रा के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के खिलाफ स्थानीय थाने अलीगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 517/18/ आईपीसी की धारा 489 ए/ 489 बी/ 489 सी/ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगण को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here