आजादी का जश्न: 70 किलो के 7500 वर्ग फुट के तिरंगे से लिपटा विक्टोरिया मेमोरियल

0
227

कोलकाताः देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसा पहली बार हुुआ है जब विक्टोरिया मेमोरियल तिरंगे से लिपट गया है। दरअसल, कल यानी 15 अगस्त को देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस है और इसी अवसर को और खास बनाने के लिये विक्टोरिया मेमोरियल को 7500 वर्ग फुट तिरंगे से घेरा गया है। इसी कड़ी में इस बार कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में 70 किलो वजन और 7500 वर्ग फुट के तिरंगा को फहराया जाएगा।

मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेन गुप्ता ने बताया कि इस बार विक्टोरिया मेमोरियल में यादगार तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 70 किलो वजन के राष्टीय ध्वज काे फहराया जायेगा। यह तिरंगा 7500 वर्ग फुट का होगा और इस मेमोरियल की प्राचीर पर फहराया जाएगा। इसके लिए मेमोरियल के साथ दो और संस्थानों ने सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। इस कार्य में भारत पर्यटन कोलकाता और हिमालय पर्वतारोहण संस्थानए दार्जिलिंग सहयोग कर रहे हैं। सेन ने बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल की उत्तर की तरफ से छत पर तिरंगे को फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं साल शुरू होने के उपलक्ष्य में 750 पौधे भी लगाए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here