मुबंई : टीवी से लोगों का दिल जीतकर बॉलीवुड का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ का रोल अदा करने वाली मौनी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दुबई के बिजनेसमैन और अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ वह 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है।
बता दे कि मौनी रॉय आने वाले नए साल में यानी साल 2022 में नए रिश्ते में बंधने वाली हैं। वह अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जनवरी में दुबई या फिर इटली में होगी। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट हुई हैं। मौनी की शादी को लेकर उनके कजिन ने कई खुलासे किए हैं।
होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। शादी का डेस्टिनेशन दुबई या फिर इटली होगी। कजिन ने ये भी बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार ये शादी अटेंड करने वाले हैं।
बैंकर और बिजनसमैन हैं सूरज नांबियार
सूरज दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं। वह बेंगलुरु की जैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। सूरज और मौनी लंबे वक्त से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्मों में भी किया काम