जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है एक्ट्रेस मौनी रॉय, जानिए कौन है सपनों का राजकुमार ?

0
194

मुबंई : टीवी से लोगों का दिल जीतकर बॉलीवुड का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ का रोल अदा करने वाली मौनी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दुबई के बिजनेसमैन और अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ वह 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है।

बता दे कि मौनी रॉय आने वाले नए साल में यानी साल 2022 में नए रिश्ते में बंधने वाली हैं। वह अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जनवरी में दुबई या फिर इटली में होगी। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट हुई हैं। मौनी की शादी को लेकर उनके कजिन ने कई खुलासे किए हैं।

होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। शादी का डेस्टिनेशन दुबई या फिर इटली होगी। कजिन ने ये भी बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार ये शादी अटेंड करने वाले हैं।

 बैंकर और बिजनसमैन हैं सूरज नांबियार

सूरज दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं। वह बेंगलुरु की जैन फैमिली से ताल्‍लुक रखते हैं। सूरज और मौनी लंबे वक्‍त से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्मों में भी किया काम

मौनी आखिरी बार 2018 में टीवी शो नागिन में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आई थी। इसके बाद वे फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर और मेड इन चाइना में नजर आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में है। खबरों की मानें तो फिल्म में उनका किरदार निगेटिव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here