केमिस्ट्री का नोबेल फ्रांसेस ऑर्नाल्ड और जार्ज पी स्मिथ व सर ग्रेगरी पी विंटर को मिला

0
181

स्टॉकहोम। इस साल तीन वैज्ञानिकों को केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें आधा हिस्सा अमेरिका के एच अरनॉल्ड को और शेष आधे हिस्से को संयुक्त रूप से जॉर्ज पी स्मिथ व सर ग्रेगरॉय पी विंटर को दिया गया है।इसके तहत 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार की राशि ज्यादा से ज्यादा तीन वैज्ञानिकों में साझा की जा सकती है।

रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। इससे पहले फिजिक्स के लिए आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और दोन्ना स्ट्रिकलैंड के नाम की घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार में आधा भाग आर्थर अशकिन जबकि आधे भाग में से गेर्राड मौरोउ और दोन्ना स्ट्रिकलैंड को सम्मानित किया गया है।

बताते चलें कि महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कार शुरू किए गए थे। हर साल ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस’, ‘द स्वीडिश एकेडमी’, ‘द कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ और ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी’ द्वारा उन लोगों और संस्थाओं को दी जाती है, जिन्होंने अर्थशास्त्र, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इसके तहत हर विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी अवॉर्ड दिया जाता है। हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

1901 से लेकर अब तक 892 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार मिला है। हालांकि, इनमें से महज 48 महिलाओं को ही यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। इनमें से 30 महिलाओं को साहित्य या शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here