विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते रहते हैं और अब दोनो की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनो रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैँ। बता दें कि ये मौका है अनुष्का शर्मा के 31वें जन्मदिन का जिसको विराट कोहली ने काफी शानदार तरीके से एंजॉय किया है। अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को होता है और इसी मौके पर विराट ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
इसके अलावा उन्होन एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो झील के किनारे बैठे हुए नजर आ रहें हैं। इसके अलावा वीडियो में रोमांटिक सॉग भी सुनाई दे रहा है और अनुष्का काफी प्यारे अंदाज में विराट के कंधे पर सिर रखकर बैठी हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो थी. इसमें वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। गौरतलब है कि इसके बाद से अभी तक अनुष्का ने अपनी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस में ही नई फिल्म बनाने वाली है जिसमें वे मुख्य किरदार निभाएंगी।