हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जैसी की उम्मीद थी फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। एवेंजर्स एंडगेन 6 दिनों में ही 230 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। फिल्म ने बुधवार को 25 करोड़ के लगभग की कमाई की है। एवेंजर्स धीरे धीरे सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे कर रही है।
एवेंजर्स एंडगेम भारत में 6 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बाहुबली 2, टाईगर जिंदा है, संजू, सुलतान जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे किया है। शायद ही भारत में किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज दिखा हो।
साथ ही एवेंजर्स भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। एवेंजर्स एंडगेम ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ को पीछे किया है। एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 222 करोड़ की कमाई की थी। ट्रेड पंडितों के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम भारत में 500 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।
भारत में तोड़े ये रिकॉर्ड्स-
भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग
फिल्म ने भारत में 53.10 करोड़ की ओपनिंग दी थी। यह भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी।
ओपनिंग वीकेंड
भारत में फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 157.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह भारत में सबसे बड़ी वीकेंड कलेक्शन देने वाली फिल्म बनी है।
लगातार 50 करोड़
वहीं, भारत में एवेंजर्स एंडगेम लगातार तीन दिनों तक 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन देने वाली पहली फिल्म बनी है। फिल्म ने शुक्रवार को 53.60 करोड़, शनिवार को 52.20 करोड़, रविवार को 52.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
सबसे तेज 200 करोड़
बाहुबली 2 को पीछे कर एवेंजर्स एंडगेम भारत में सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
सबसे बड़ा हफ्ता
वहीं, गुरुवार की कमाई के साथ एवेंजर्स भारत में एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी।