प्राइवेट जेट में देसी अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने कहा- ‘इंडिया वाली’

0
189

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं जिसपे लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। दरअसल प्रियंका एक प्राइवेट जेट में सीट पर पलथी मारकर बैठी हुई हैं। अपने इस यात्रा के दौरान वो काफी अलग और देसी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने इस बार उनकी बहुत तारीफ़ की हैं और यहीं नहीं कोई उनको ‘देसी गर्ल’ तो कोई ‘इंडिया वाली’ बता रहे हैं। लेकिन इससे पहले जब एक्ट्रेस ‘द ऐक्टिविस्ट’ का हिस्सा बनी थी तो उन्हें बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। हालांकि, इंटरनैशनल लेवल पर राज करने वाली एक्ट्रेस भले ही कभी-कभी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हों, मगर वह जो भी करती हैं सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो जाता है।

वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा, ‘यही बैठने का सबसे कंफर्टेबल तरीका हैं। गजब प्रियंका चोपड़ा। आप अभी भी हमारी देसी गर्ल हो।’ प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही एक स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह बैरी लेविनसन की फिल्म ‘शीला’ में आध्यात्मिक गुरु मां आनंद शीला के किरदार में भी नज़र आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पैरिस में हुए एक ग्लोबल सिटिजन लाइव में हिस्सा लेने गई थीं। जहाँ पर प्रियंका इस सेरिमनी को होस्ट करते हुए दिखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here