पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर हमला, तहरीक-ए-लब्बैक के सदस्य पर लगा आरोप 

0
368

लाहौर: पाकिस्तान हिंदुओं और भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों को निशाना बनाना बंद नहीं करने वाला है। ताजा घटना लाहौर की है। लाहौर में मंगलवार को एक बार फिर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ा गया है। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स पर बर्बरता का आरोप लगाया गया है।

लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। हालांकि, इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस प्रतिमा को तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है।

प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।  वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। वैसे तो इस पार्टी का गठन 2015 में हुआ था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here