आखिर भाजपाई बन गए समाजवादी नेता रामकिंकर पांडेय

0
763

 

सीतापुर से समाजवादी पार्टी के  नेता व ब्लाक प्रमुख पिसावां व ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ  थामा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता समारोह में राम किंकर पाण्डेय और कुछ अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर नई पारी की शुरुआत की जिला भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन हर्षोल्लास का रहा जब जिले के अनेकों राजनीतिक दिग्गजों ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सपा बसपा कांग्रेस को छोड़कर जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के हाथों जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नारायण मिश्रा की अनुमति से आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा परिवार में अनेक दलों के दर्जनों लोगों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास व सरकार के कार्यों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने आए हुए सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा की 1980 में शुरू हुआ पार्टी का सफर आज स्पष्ट विचारधारा व नीतियों के चलते अपने उत्कर्ष पर है ।जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है विपक्षी पार्टियों के पास ना नीतियां है ना कार्यक्रम है वह केवल जनता को बरगला कर दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं। आज यही कारण है कि जनता ऐसे विपक्षी दलों को नकार कर जनकल्याण के लिए समर्पित राष्ट्रवाद से प्रेरित भारतीय जनता पार्टी को अपना रही है। उन्होंने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एपंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने जो सपना देखा था आज वो पूरा हो रहा है। भाजपा आज पूरे देश की पार्टी बन चुकी है। लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तथा स्वेच्छा से भाजपा की नीतियों को अंगीकार किया है जिलाध्यक्ष ने कहा आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी को इन सभी लोगों के शामिल होने से भारी लाभ होगा ।यह सभी लोग अपने अपने क्षेत्र के प्रभावी लोग हैं। मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा परिवार बढ़ने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है ।उन्होंने कहा पार्टी जनता के बीच में जनता के सुख.दुख के लिए काम कर रही हैं। आज यही कारण है की इन लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास दिनों दिन बढ़ता जा रहा है विधायक श्री भार्गव ने कहा कि मोदी व योगी सरकार जनता के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। जिला अध्यक्ष ने कहा अंत्योदय के सपने को आज भाजपा सरकारों ने धरातल पर उतारा है ।समाज के कमजोर वर्ग के उत्थानए विकास के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आज बिल्कुल हाशिए पर हैं पूरे देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है । विधायक रामकृष्ण भार्गव ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्राए विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की ।इससे पूर्व जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर एपूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रए रमेश भार्गव दीपू एजिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा एजिला मंत्री जया सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया।
शामिल होने वाले लोगों में प्रमुख हैं .ब्लाक प्रमुख पिसावा रामकिंकर पांडे, ब्लाक प्रमुख खैराबाद अजय प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा नागेंद्र कुमार बाल्मीकि, प्रधान शिव कुमारी, प्रधान सुमन देवी, किरण देवी, विनीत मिश्रा, अमरीश बाबू, जगदीश बाबू शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुंदर लाल, संतोष दीक्षित, ज्ञानेंद्र पाण्डेय गंगाराम शुक्ल, विपिन पाल बबलू अनूप कुमार गुप्ता, प्रधान संदीप सिंह, सुमन वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्क्ष राकेश त्रिपाठी, नीरज वर्मा झल्लर, विष्णु मौर्या, जया सिंह, अनूप विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, सचिन मिश्रा, शुभम पांडे एउत्तम पांडेए मृदुल मिश्रा आदि मौजूद ।

क्या ब्लॉक प्रमुखी बचाने के लिए हुए शामिल या कुछ गणित और है

सीतापुर। फिलहाल पंचायत चुनाव का दौर है। जिले में मजबूत दिख रही सपा भरभराने लगी है। पार्टी के मजबूत नेता सपा छोड कर भाजपा का दामन थामने लगे हैं। अंदाजा लगाइये, जब विधानसभा चुनाव का दौर शुरू होगा तो सपा और बसपा के कददावर नेता भी भाजपा की गोद में बैठ कर खिलखिलाते आएंगे तो राजनीतिक परिद्रश्य कैसा होगा। शुक्रवार को दो बडे नेता सपा छोड कर भाजपा में शामिल हो गए। राम किंकर पांडेय पिसावां से ब्लाक प्रमुख हैं और अजय प्रकाश त्रिपाठी खैराबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख। ये दोनों नेता जिले भर में तो नहीं लेकिन, अपने अपने इलाके में बडे खिलाडी हैं। अजय त्रिपाठी कभी भाजपा में ही थे, उनको सत्ता का साथ पसंद है। लिहाजा  फिर लौट कर भाजपा में आए हैं। राम किंकर को सपा बडा खिलाडी माना जाता रहा है। शुरू से ही सपा के साथ रहे।   सपा के बड़े कद्दआवर नेेता का खास माना जाता है। राम किंकर की ब्लाक प्रमुखी छिनने की नौबत आई थी तो उन्ही नेेता का रोल बडा अहम था। उस वक्त महोली से भाजपा नेेता की किरकिरी हुई थी। क्योंकि वह ही राम किंकर को प्रमुख पद से हटाना चाहते थे। उस वक्त बैठाई गई गणित का परिणाम अब सामने है। राम किंकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि कहा जा रहा है की सपा नेेता और राम किंकर के बीच इस समय तनातनी चल रही है। हालात को देखते हुए कहा जा सकता है 2022 आते आते कई समाजवादी और बीजेपी में शामिल हो सकते है सारी गणित यूपी के विधानसभा के चुनाव को देखते हुए बिठाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here