ब्रेकिंगः त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला

0
162

त्रिपुराः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर त्रिपुरा में हमले की खबर है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने किया। अभिषेक बनर्जी फिलहाल त्रिपुरा के दौरे पर हैं। टीएमसी पार्टी की तरफ से एक वीडियो पोस्ट किया गया है।


दखिये वीडियो

 

वीडियो में क्या
ट्वीट किए गए वीडियो में सड़क पर कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं, जिनके हाथों में भारतीय जनता पार्टी के झंडे हैं। उनमें से कुछ गाड़ी पर लाठी से हमला कर रहे हैं। त्रिपुरा टीएमसी के ट्विटर अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इनमें टीएमसी के पोस्टर्स को फटा हुआ दिखा गया है। आरोप है कि यह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है।
डायमंड हार्बर सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी ने खुद एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसे टीएमसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट किया। इसमें भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, ‘भाजपा राज में त्रिपुरा में लोकतंत्र। मुख्यमंत्री बिप्लब देब का राज्य को ऐसी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुक्रिया।’

 

 

अभिषेक बनर्जी को दिखाए गए काले झंडे
हालांकि, बाद में अभिषेक वहां से निकलकर आगे अगरतला के त्रिपुरेश्वरी मंदिर पहुंच गए। वह यहां दर्शन के बाद पार्टी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे। पूर्वोत्तर के इस राज्य में 2023 में चुनाव होने हैं। अगरतला के त्रिपुरेश्वरी मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अभिषेक बनर्जी को काले झंडे दिखाए गए और ‘गो बैक’ का नारा दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here