ब्रेकिंग न्यूज़ संभल : दबंगों ने महिला पर किया हमला

0
131

ब्रेकिंग न्यूज़ संभल मैं बच्चों में पतंग उड़ाने के दौरान कहासुनी हो गई, एक पक्ष के दबंगों ने महिला पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल महिला रेहाना पत्नी मोहम्मद अहमद निवासी महमूद खां सराय का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले रहीस, शकील, नन्हा व आकिल पुत्रगण  मुशर्रफ निवासी महमूद खां सराय ने रेहाना के द्वारा बच्चो को डांटने पर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here