ब्रेकिंग : अब अध्यक्ष पद से हटाए जा सकते हैं दिलीप घोष

0
121

कोलकाता : विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा नेतृत्व राज्य में संगठन को गति देने के लिए कई बदलाव कर रहा है। राज्य भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को भी बदले जाने की संभावना है। हाल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले दो मंत्रियों हटाकर चार नए नेताओं को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। भाजपा के साथ संघ ने भी पश्चिम बंगाल में काफी बदलाव किए हैं। वहां के क्षेत्र प्रचारक को बदला गया है। कुछ प्रांत प्रचारक भी बदले गए हैं। सूत्रों के अनुसार बंगाल में भाजपा नेतृत्व अभी कुछ और बदलाव कर सकता है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष का बदला जाना शामिल है। प्रदेश के संगठन प्रभारी में भी बदलाव किया जा सकता है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की जगह नए व्यक्ति को लाया जा सकता है जो समन्वय का काम बेहतर ढंग से कर सके। इसके अलावा संगठन प्रभारी के रूप में भी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दायित्व बदला जा सकता और उन्हें दूसरा महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। दरअसल भाजपा नेतृत्व 2024 की तैयारी में जुटा हुआ है और वह विधानसभा चुनाव के झटके को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ रहा है।

प्रीतम मुंडे का नाम भी मंत्री बनने के लिए चर्चा में था
इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने भाजपा नेतृत्व से मिलकर मौजूदा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार इस विस्तार में पंकजा मुंडे की बहन प्रीतम मुंडे का नाम भी मंत्री बनने के लिए चर्चा में था, लेकिन उन्हें नहीं बनाया गया। इसके अलावा उनके क्षेत्र से ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया गया है जिसे उनका विरोधी माना जाता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के टॉप नेताओं के बीच मतभेद बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी के कुछ नेताओं के मतभेद के बीच बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्होंने कम से कम दो सांसदों के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here