पंजाब में कल कैबिनेट विस्तार, सात नए चेहरों को दी जा सकती है जगह

0
150

चंडीगढ़: पंजाब की नई कैबिनेट का विस्तार कल यानी रविवार को होगा। इसमें परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, संगत सिंह गिलजियान, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित सात नए चेहरे शामिल किए गए हैं। साथ ही कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ सहित पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।  जिन्हें दोबारा मौका मिल सकता है उनमें सुखजिंदर रंधावा (उपमुख्यमंत्री), ओपी सोनी (उपमुख्यमंत्री), मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिन्द्रा, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, रजिया सुल्ताना, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु, अरुणा चौधरी और विजय इंदर सिंगला का नाम शामिल है।

कल सुबह 10.30 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। उनसे पहले उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंच चुके हैँ। कल 10.30 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे समय की मांग की जाएगी।

बता दे कि पंजाब में कैबिनेट को लेकर गुरुवार को पंजाब में कैबिनेट को लेकर राहुल गांधी के घर रात 10 बजे से 2 बजे तक मंथन चला था। इस हाईलेवल मीटिंग में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद थे।

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी खासतौर पर कैबिनेट गठन पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाए गए हैं। ये मीटिंग उस वक्त हो रही है जब कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार पार्टी हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर हमलावर हैं। हाईकमान जानता है कि अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाने से गलत संदेश जा सकता है। इसलिए राहुल-प्रियंका को अनुभवहीन बताने वाले बयान पर पार्टी ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here