कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस का निधन, कई दिनों से मंगलुरु के अस्पताल में थे भर्ती

0
148

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस निधन हो गया। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने सोमवार को अंतिम सांस ली। दरअसल ऑस्कर फर्नांडिस काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके कुछ हफ्तों बाद उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवा दीया गया था। उन्हें योग करते हुए चोट लग गई थी जिसके वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई।

वहीँ, लवन्या बल्लाल ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस के बारे में जानकारी दी। बता दें, ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेता माने जाते थे। इसके अलावा वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह राज्यसभा सांसद थे। यहीं नहीं वह ऑस्कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।

1980 में वह कर्नाटक की उडुपी सीट से सांसद चुने गए। उसके बाद 1996 तक वह लगातार यहां से जीतते आए हैं। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। वरिष्ठ नेता के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘ऑस्कर फर्नांडिस जी एक मार्गदर्शक, संरक्षक, संगठन के निर्माता थे, जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए थे और बदले में उनसे प्रेम मिलता था। आज कांग्रेस का एक बरगद का पेड़ गिर गया है। उनके जैसा शायद ही कोई होगा। शाश्वत कांग्रेसी को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here