खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में दिव्यांका त्रिपाठी का बेहतरीन परफॉरमेंस, मिला टिकट टू फिनाले

0
225

मुंबई: कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फिनाले अब जल्द ही होने वाला है। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इस शो पर अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से ‘टिकट टू फिनाले’ हासिल कर लिया है। इस शो के एक एपिसोड में श्वेता और सना दोनों पहले ही एलिमिनेट हो चुके है। अब कंटेस्टट्स में सिर्फ दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, अभिनव शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह रह गए है। ये सभी ‘टिकेट टू फिनाले’ के लिए आपस में टकराते हुए दिखाई दे रहे है।

बता दें, एक एपिसोड में सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट्स को एक जोड़ी टास्क दिया गया। इस टास्क में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी बनाई गई। अर्जुन विशाल के बाद, अभिनव शुक्ला और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी रोहित शेट्टी ने घोषित की तो वरुण सूद के साथ राहुल वैद्य को इस चैलेंज को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। इस पार्टनर स्टंट में टाइम को मध्यनजर करते हुए जोड़ियों को यह चैलेंज पूरा करना था।

अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह को यह कार्य पूरा करने के लिए 1 मिनट 43 मिनट्स लगे, तो वरुण सूद और राहुल वैद्य ने यह टास्क 1 मिनट 33 सेकंड में पूरा किया। वहीं अभिनव शुक्ला और दिव्यांका त्रिपाठी ने महज 1 मिनट 9 सेकंड में यह कार्य पूरा करते हुए यह टास्क जीत गया।

अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह ‘टिकट टू फिनाले’ की रेस से बाहर हो गए। रोहित शेट्टी ने घोषित किया कि अब आगे का टास्क दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, वरुण सूद, अभिनव शुक्ला के बीच होगा। इस टास्क में जो भी दो कंटेस्टेंट जीत जाएंगे उन्हें ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए आपस में टकराने का मौका दिया जाएगा। यह टास्क भी पार्टनर स्टंट्स था। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और राहुल वैद्य एक टीम में थे और अभिनव शुक्ला और वरुण सूद की एक टीम बनाई गई थी। यह कार स्टंट था, जो दुर्भाग्यवश अभिनव और वरुण पूरा नहीं कर पाए।

राहुल और दिव्यांका त्रिपाठी को मैनेक्विन को रेस्क्यू करने का टास्क दिया गया। रोहित शेट्टी ने कहा कि सबसे पहले मैनेक्विन को रेस्क्यू करते हुए जो गाड़ी को ब्लास्ट करेगा वह यह टास्क जीत कर ‘टिकट टू फिनाले’ अपने नाम करेगा। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस करते हुए ‘टिकट टू फिनाले’ अपने नाम कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here