जिलाधिकारी ने ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम के दौरान सुनी महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं

0
327

जिलाधिकारी ने ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम की फोट

डीएम ने त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने के सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
फोन द्वारा जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें एवं समस्याएं।

कैनविज टाइम्स ब्यूरो-नवनीत दीक्षित

सीतापुर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतुं संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत निदेशक, महिला कल्याण उ०प्र० के पत्र संख्या सी-827 दिनांक 03, नवम्बर, 2020 के द्वारा निर्धारित कार्ययोजना में दिनांक 25.11.2020 को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जनपद सीतापुर में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा जिलाधिकारी से संवाद कर अपनी दहेज, हिंसा, लैंगिक असमानता, धान क्रय, प्रधानमंत्री शहरी आवास, शौचालय, इण्टर कॉलेज में बालिकाओं को सैनेटरी पैड का वितरण न होने व रोजगार आदि समस्याओं के सबन्ध में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को एक एक करके सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को मौके से ही दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए शारदीय नवरात्र 2020 से वासंतिक नवरात्रि 2021 तक मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे वार्ता करके उनसे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर भी महिलाओं को पूरी सुविधा दिए जाने के उद्देश्य से भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सभी कार्यालयाध्यक्षों को दिए जा रहे हैं। सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए अलग टायलेट का प्रबंध किये जाने के साथ साथ अन्य सभी निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here