व्यापारियो ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया 

कैनविज टाइम्स

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लखनऊ पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर से मुलाकात किया। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय ने बताया कि उन्होने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा किया करते हुए अवगत कराया कि आए दिन व्यापारियों के साथ दबंगई लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिसके लिए हर हाल में व्यापारियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। पाण्डेय ने बताया कि इस पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एव व्यापारियों को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि इस प्रकार की सभी दिक्कतों को चिन्हित करते हुए समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा एवं जल्द से जल्द गंदी मानसिकता के लोगो को भी चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियो ने नवनियुक्त कमिश्नर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, यासिर अजहर सिद्दीकी, नीलेश सिंह, अश्वनी कुमार पांडे, शिव कुमार पाल, काशिफ राज, अरविंद व अमित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here