पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख से मिले हीरो भैया, आगामी विधानसभा चुनाव पर की चर्चा

0
421

लखनऊ: जन समस्या मेला कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। इस मुलाकात के दौरान सतेंद्र सिंह यादव ने संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तमाम गंभीर व आम समस्याओं से जूझ रहे युवाओं, गरीबों, किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों को लेकर चर्चा भी की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हीरो भैया को आगामी 2022 में सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ जुट जाने के निर्देश दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के बाद फिल्म अभिनेता एवं जन समस्या मेला कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब, मजदूर, युवा एवं महिलाएं सभी परेशान हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों ने चारों ओर त्राहिमाम की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में इस झूठ के व्यापार को समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी कानून व्यवस्था की स्थापना एवं तेजी से विकास की ओर ले जाने वाले माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान सौंपने की सख्त आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बड़े परिवर्तन के लिए तैयार है। और लोग इस सरकार से छुटकारा पाने के लिए बेचैन है। बता दें, सतेंद्र सिंह यादव ने हिंदी फिल्म ‘जिला कन्नौज’ ,  ‘एक तेरा साथ’ ,  ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह’ ,  ‘राइफल गंज’  जैसे कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। जल्दी उनकी नई फिल्म प्रदर्शित होगी। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव गौरव यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here