जयनाथ सिंह ने सपा पर कसा तंज, कहा – ब्लॉक प्रमुख चुनाव ने खोली सपा के परिवारवाद की कलई

0
271

आज़मगढ़ : शहर के करतालपुर तिराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मिली शानदार जीत पर प्रेस वार्ता करके बताया कि यह जो जीत मिली है। यह उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देन है। पूर्व मंत्री सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव और बलराम यादव सिर्फ अपने परिवार की सीट बचा पाए हैं। पूरे जिले की जनता समाजवादी पार्टी की सच्चाई जान चुकी है कि यह केवल नाम से समाजवादी हैं। इनके नेता परिवार वादी हैं। 2022 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिले कि दस की दस विधानसभा सीट भारी वोट से जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी ने “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश” के नारे को साबित करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची है। पहली बार जनपद में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव हुआ है। इस मौके पर पार्टी के युवा नेता कुशल सिंह गौतम, ऋषभ सिंह रानू, आदर्श श्रीवास्तव, पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here