केन विलियमसन ने लगाया World Cup 2019 का दूसरा शतक, बना एक नया इतिहास

0
273

ICC cricket world cup 2019 New Zealand vs West Indies न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में क्यों शुमार किए जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज सात रन पर दो विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला और शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

कप्तान केन का शतक

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन अपनी टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ संकटमोचक साबित हुए और काफी मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए शतकीय पारी खेल डाली। उन्होंने 123 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये इस विश्व कप में उनका दूसरा शतक रहा। केन की ये पारी बेहतरीन और धैर्यभरी रही। उन्होंने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और अपनी इस शतकीय पारी में कुल 9 चौके लगाए। वनडे करियर का ये उनका 13वां शतक रहा। केन ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बर्मिंघम ने नाबाद 106 रन की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड ने सबको पीछे छोड़ा

विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने सबको पीछे छोड़ दिया है और एक नया इतिहास रच दिया है। विश्व कप में अब तक न्यूजीलैंड की कप्तानों के द्वारा कुल सात शतक लगाए जा चुके हैं। इससे पहले इस मामले में कंगारू टीम पहले नंबर पर थी। कंगारू टीम ने कप्तानों ने विश्व कप में इससे पहले छह शतक लगाए थे।

Centuries In WC By Captains (Team Wise)

-NZ – 7*
-Aus – 6
-Ind – 4
-SL – 3
-WI – 2
-Eng – 2
-Zim – 2
-SA – 1
-Pak – 1
-Ire – 1

कप्तान के तौर पर शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी

केन न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान के तौर पर शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जी टर्नर, मार्टिन क्रो व स्टीफन फ्लेमिंग ये कमाल कर चुके हैं।

Centuries In WC By Newzealand Captains

-G Turner (1975)
-G Turner (1975)
-M Crowe (1992)
-S Fleming (2003)
-S Fleming (2007)
-K Williamson (2019)
-K Williamson (2019)*

फ्लेमिंग की बराबरी कर ली केन ने

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के क्पतान के तौर पर वनडे में अपना सातवां शतक लगाया। केन से पहले ये कमाल स्टीफन फ्लेमिंग भी कर चुके हैं, लेकिन केन अब उनका रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।

Most Odi Centuries as Newzealand Captain

K Williamson – 7*
Fleming – 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here