कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

0
418

मुंबई: कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। 29 अक्टूबर को हर्ट अटैक आने के बाद उन्हें बैंग्लुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब उनके निधन की जानकारी क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने 46 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है।

बता दें कि पुनीत राजकुमार को लेकर 29 अक्टूबर शुक्रवार को खबर आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले तो सीने में दर्द की शिकायत हुई, जो कि हर्ट अटैक बताया जा रहा है। अब उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर कामनाएं कर रहे हैं कि उनके चहेते जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक्टर का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है कि अस्पताल की ओर से जल्द ही उनके हेल्थ से जुड़े अपडेट्स डिटेल्स के साथ दिए जाएंगे।

एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता है। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘बेट्टाडा हूवु’ था, जिसे 1985 में रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड चालिसुवा मोदागालु और येराडु नक्षत्रगलु में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जीता था।

पुनीत देशभर में अप्पू के नाम से 2002 में फेमस हो गए। उन्हें ये नाम फैंस की ओर से दिया गया। वो ‘अभी’, ‘वीरा कन्नडिगा’, ‘अजय’, ‘अरासु’, ‘राम’, ‘हुडुगारु’ और ‘अनजनी पुत्र’ जैसी फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘युवरत्ना:’ में देखा गया था। इस मूवी को इस साल रिलीज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here