सीतापुर- 11 बच्चो की माँ अधेड़ महिला प्रेमी संग हुई फरार

0
378

तंबौर सीतापुर। थाना इलाके के एक गांव में अधेड़ महिला का दिल एक व्यक्ति पर आ गया। जिसके बाद महिला पति बच्चो व नाती पोतों सहित परिवार वालो को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अधेड़ महिला के 11 बच्चे भी है। मामला बीते बुधवार की देर रात का है। जब तंबौर थाना क्षेत्र के जालिमपुर गांव के मजरा लोनियनपुरवा निवासी करीब 55 वर्षीया महिला का दिल अपने से कम उम्र के एक व्यक्ति पर आ गया। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। बताया जाता है कि अधेड़ महिला के पति व 11 बच्चों समेत नाती पोतों का परिवार है। जिसमे से  तीन लड़कियों और एक लड़के की शादी भी कर चुकी है। बीते बुधवार की रात वह पति व घरवालों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गयी। इस बाबत पति ने थाने में तहरीर देकर  पुलिस को घटना से अवगत कराया। पति का कहना है कि अधेड़ महिला घर मे रखा रुपया व जेवर भी अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि  घर मे तलाशी के दौरान फरार प्रेमी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिससे महिला के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है सिपाहियों को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here