पीवी रामा शास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, छह आइपीएस का तबादला

0
15214
पीवी रामा शास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, छह आइपीएस का तबादला

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खराब कानून-व्यवस्था के मामले में सख्त होते ही छह वरिष्ठ आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें सबसे अहम नाम एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार का है। उन्हें हटाकर सीनियर आईपीएस पीवी रामा शास्त्री को नया एडीजी लॉ एंड आर्डर नियुक्त किया गया है। आनंद कुमार को डीजी जेल बनाया गया है।इनमें एडीजी कानून-व्यवस्था के साथ एडीजी जेल को भी बदला गया है।

एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार को डीजी जेल के पद पर भेजा गया है। प्रदेश की जेल में बीते दो-महीने से माहौल काफी अराजक हो रहा था। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल एंड मैन्युल के पद पर भेजा गया है। एडीजी वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनाती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here