मध्य प्रदेश: दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

0
291

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे निर्वस्त्र करके सरेआम गांव में घुमाया गया। आरोपित के पिता ने ही बेटे के चंगुल से उसको छुड़ाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सीधी थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 22 जून को रात करीब पौने बारह बजे की है, लेकिन पीड़िता ने 26 जून को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपित उसे जबरन उठाकर घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र अवस्था में गांव में घुमाने लगा।

आरोपित युवक के माता-पिता को इसकी जानकारी लगी तो पिता ने खुद अपने बेटे के चंगुल से उसको छुड़ाया और उसे बदन ढंकने के लिए कपड़े दिए। इस दौरान आरोपित की मां भी मौजूद थी। रात में इस वारदात के बाद पीड़िता सुबह होते ही अपने मायके चली गई।

वहां उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद आदिवासी महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने 26 जून को सीधी थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here