कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित लखनऊ रैली में विरोधियों पर जमकर बरसीं मायावती

0
231

लखनऊ: लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि भाजपा, सपा,  कांग्रेस,आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई हैं। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणा पत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोजी रोटी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इस बार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा।  केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here